जुआ खेलते 14 लोगों पर दबिश, 72 हजार रुपए जब्त:किराना स्टोर के पास ताश पर लगा रहे थे दांव




रायपुर में किराना दुकान के पास बैठकर ताश पर रुपए का दांव लगाना 14 लोगों को भारी पड़ गया। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। इनके पास से 72 हजार 300 रुपए नकद और 52 ताश पत्ती मिली हैं। पुलिस को 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी में बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश खेल रहे हैं और पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां जुआ चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 14 लोगों को पकड़ लिया। अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी पकड़े गए लोगों में न्यू राजेंद्र नगर के अलावा अमलीडीह, मौलीपारा, अवंति विहार, चंदखुरी, पिरदा, कटोरा तालाब, रावाभाठा, भोईपारा, सुंदर नगर, पंडरी भट्ठा, धरसींवा और काशीराम नगर के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। इन 14 लोगों को पकड़ा गया करण जुमनानी (28), अमलीडीह योगेश साहू (27), मौलीपारा उत्तम हरिपाल (32), विजय नगर लक्ष्मीकांत वर्मा (33), चंदखुरी सुनील टंडन (30), पिरदा विकास महानंद (40), कटोरा तालाब धनेश्वर साहू (33), रावाभाठा मुकेश नरवानी (40), जनता कॉलोनी सौरभ जुमनानी (32), भोईपारा कमल रूपरेला (42), अमलीडीह हरीश बेलानी उर्फ गोलू (37), सुंदर नगर रूपेश वर्मा (27), पंडरी भट्ठा पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू (29), दीपक कॉलोनी संकेत टांडी (29), काशीराम नगर पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नकद रकम और ताश पत्ती जब्त कर ली है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टे जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *