![]()
खेडां वतन पंजाब दियां के तहत जालंधर के हंस राज कुश्ती स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के कुश्ती मुकाबले हुए। सीचेवाल अकादमी के पहलवानों ने जिला स्तर पर 8 पदक जीते और राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए जगह बनाई। अकादमी के सुखमनजीत सिंह (38 किग्रा) और मनराज सिंह (52 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। जग रूप सिंह ज्वंदा (41 किग्रा), कमलप्रीत सिंह (45 किग्रा), लक्ष्यदीप (48 किग्रा) और आदर्श कुमार (92 किग्रा) ने दूसरा स्थान जीता। वीरप्रताप सिंह (35 किग्रा) और सिमरप्रीत सिंह (48 किग्रा) ने तीसरा स्थान पाया। ये सभी खिलाड़ी संत अवतार सिंह जी यादगारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। स्कूल उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए कोचिंग और सुविधाएं दे रहा है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और सभी को बधाई दी।
Source link
कपूरथला की सीचेवाल अकादमी के पहलवानों ने जीते 8 मेडल:जालंधर में खेडां वतन पंजाब दीयां के मुकाबले; राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई
