Headlines

कल शहर के 42 इलाकों में रहेगी बिजल बंद:दीपावली से पहले मेंटेनेंस: लालडिग्गी सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी




दीपावली पर्व को देखते हुए विद्युत निगम की ओर से 1 अक्टूबर को 33/11 केवी लालडिग्गी सब-स्टेशन पर आवश्यक अनुरक्षण, मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान साउथ वेस्ट ब्लॉक, नयाबास, रामानंद नगर, सेठ की बावड़ी, काला कुआं सेक्टर-1 व 4, रामकिशन कॉलोनी, जयपुर रोड, जयपलटन, मिलिट्री हॉस्पिटल, मेहंदी बाग, गायत्री मंदिर रोड, नसियाजी, रथखाना, बस स्टैंड, नरूका कॉलोनी, गोपाल टॉकीज, मोहनाबाबा की प्याऊ, जत्थी की बगीची, कबीर कॉलोनी, गुरुद्वारा, मन्नी का बड़, मनुमार्ग, हाउसिंग बोर्ड अखैपुरा, लालखान, भैरू का चबूतरा, प्रताप, यशवंत स्कूल, पुलिस लाइन, पीलखाना, घोड़ाफेर चौराहा, पुलिस क्वार्टर, तंवर कॉलोनी, राजाजी का बास, ठाकुर वाला कुआं, बागर का बास, छतरी स्कूल के पास, ईदगाह एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *