![]()
मधुबनी शहर में 10 दिवसीय इंद्र पूजा से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से यातायात व अपराध रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गंगा सागर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर यह अभियान बुधवार शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुआ। ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने इसकी निगरानी की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन की अगुवाई में एसआई अमन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था। टीम ने वाहनों के कागजात, हेलमेट व यातायात नियमों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार वाहनों पर कार्रवाई हुई, जिनसे कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसआई अमन कुमार ने बताया कि इंद्र पूजा के कारण भीड़ बढ़ने से यातायात नियंत्रित रखना जरूरी है। अभियान का मकसद जुर्माना वसूलने के बजाय नियमों का पालन करवाना और अपराध नियंत्रण में मदद करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और पूजा स्थलों के पास सावधानी बरतने की अपील की।
Source link
इंद्र पूजा पर मधुबनी में सघन वाहन जांच:गंगा सागर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने 4 वाहनों से 15 हजार रुपये वसूले
