Headlines

दिल्ली में 71 हुआ फायर स्टेशनों का आंकड़ा:सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में गीतांजलि फायर स्टेशन का किया उद्घाटन




सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मालवीय नगर क्षेत्र में गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ दिल्ली में फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल शामिल कर उन्हें हरी झंडी दिखाई। सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी के हर नागरिक को आपात स्थिति में तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज प्रतिक्रिया क्षमता, रणनीतिक तैनाती और आधुनिक उपकरणों के जरिए आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। नए फायर स्टेशन और त्वरित प्रतिक्रिया वाहन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। क्यूआरवी की संख्या 50 हुई, 100 तक बढ़ाने का लक्ष्य दिल्ली फायर सर्विस में 26 नए क्यूआरवी शामिल होने के बाद इनकी कुल संख्या 50 हो गई है। रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए जाने वाले इन वाहनों में 125 लीटर क्षमता की अल्ट्रा हाई प्रेशर पंप अग्निशमन प्रणाली, कम से कम 100 लीटर पानी और 25 लीटर फोम की व्यवस्था है। इनमें 180 बार दबाव वाला हाई प्रेशर पंप, 60 मीटर लंबी हाई प्रेशर नली और पांच मोड वाला मल्टी-सिस्टम नोजल भी है। सरकार चरणबद्ध तरीके से क्यूआरवी नेटवर्क का विस्तार कर इनकी संख्या 100 तक करने की योजना पर काम कर रही है। आधुनिक उपकरणों की भी होगी खरीद फायर स्टेशनों के विस्तार के साथ आधुनिक अग्निशमन और बचाव उपकरणों की खरीद पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत 9 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, 4 शहरी खोज एवं बचाव वाहन, 4 लाइट एवं श्वसन उपकरण वाहन, 44 बहुउद्देशीय वाहन, 17 कमान एवं नियंत्रण वाहन और 18 छोटे बचाव वाहन समेत अन्य विशेष उपकरण खरीदे जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय समेत दिल्ली फायर सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी, अग्निशमन कर्मी और अन्य अतिथि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *