Headlines

साहिबगंज में गंगा का कटाव रेलवे लाइन के पास पहुंचा:परिचालन पर असर, पाकुड़ स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द; यात्री परेशान




साहिबगंज जिले के महाराजपुर के ‎‎झुंझरी पुल के पास गंगा नदी का ‎कटाव तेजी से बढ़ने से रेलवे लाइन‎ पर खतरा मंडराने लगा है। पोल‎ संख्या 219/32 के पास कटाव‎ बढ़ने के बाद गंगा रेलवे ट्रैक से‎ करीब 20 मीटर दूर रह गई है। खतरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ‎ने साहिबगंज और पाकुड़ में परिचालन ‎तत्काल रोक दिया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को ‎‎सुरक्षित रखने के लिए कटावरोधी ‎काम शुरू कर दिया है। रेलवे की‎ टीम मौके पर युद्धस्तर पर जुटी है। पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी पाकुड़ रेलवे स्टेशन से करीब आधा दर्जन ट्रेनें बुधवार को रद्द या डायवर्ट की गई हैं। मरम्मत के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पश्चिम बंगाल वह अन्य शहर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेन के रद्द रहने के कारण उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं, ट्रेन के रद्द रहने के कारण लोग मजबूरी में टोटो और टेंपो से अपने गंतव्य स्थल जाते देखे गए। वहीं ट्रेन के रद्द रहने से टोटो हुआ टेंपो चालक के द्वारा भाड़ा में बढ़ोतरी कर दिए जाने से भी यात्रियों में आक्रोश देखा गया. पाकुड़ जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और सदर प्रखंड के ग्रामीण प्रभावित हैं। इलाज व अन्य कामों के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों को टोटो-टेंपो से यात्रा करनी पड़ रही है। टोटो-टेंपो चालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं, जिससे यात्रियों में गुस्सा है।
कई ट्रेन का रूट भी डायवर्ट किया गया मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे ने ट्रेन के रद्द रहने को लेकर बताया कि तटबंध कटाव को कारण पाकुड़ रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेन को रद्द की गई है। साथ ही कई ट्रेन का रूट भी डायवर्ट किया गया है। वहीं, ट्रेन के रद्द रहने के कारण रेलवे स्टेशन में दोपहर के बाद सन्नाटा देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *