![]()
डबवाली में ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग से लूटपाट हुई। दो बाइक सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका और सोने की अंगूठी व नकदी छीनकर फरार हो गए। वार्ड नंबर 15 निवासी 72 वर्षीय प्यारे लाल बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। युवकों ने उनकी अंगुली से करीब 5 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी और जेब से 700 से 800 रुपए छीन लिए। प्यारे लाल के शोर मचाने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।
Source link
डबवाली में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग से लूटपाट:सोने की अंगूठी और नकदी छीनी, बाइक पर सवार होकर आए युवक
