![]()
गुरुग्राम के नजदीक इच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक हाई-टेंशन बिजली के खंभे पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास स्थित OHE पोल नंबर 65/11 पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ है। उप निरीक्षक योगेश कुमार और एसपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक की पहचान नहीं हुई पुलिस टीम ने आसपास के ग्रामीणों, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के माथे के ठीक सामने एक ‘लहसुन का निशान’ यानि बर्थमार्क है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। मोर्चरी में रखवाया गया शव एसआई योगेश ने बताया कि सभी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आम जनता, स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि यदि इस हुलिए से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति पिछले कुछ समय से लापता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या जीआरपी में संपर्क कर जानकारी साझा करें, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।
Source link
गुरुग्राम में रेलवे पोल पर लटका मिला व्यक्ति का शव:माथे पर बर्थमार्क, कोई दस्तावेज नहीं मिला, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
