भोपाल28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।
शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)
वार्ड 27 के पार्षद वीनू मोनू सक्सेना बनीं आज की “पब्लिक स्टार”

कोटरा सुल्तानाबाद निवासी विजय शिवारे ने क्षेत्र में तीन दिन से कचरा नहीं उठने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कोटरा गांव में झांकी के सामने तीन दिन से कचरा पड़ा हुआ है। इससे आसपास गंदगी की स्थिति बनी हुई थी।
शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 27 के पार्षद विनू मोनू सक्सेना ने मामले पर संज्ञान लिया और कचरा उठवाकर समस्या का समाधान कराया।
वार्ड 79 निवासी नवीन बनें आज के ‘सिविक हीरो’

वार्ड 79, न्यू चौकसे नगर के रहने वाले नविन ने अपनी दुकान के बाहर रोजाना नाली का पानी बहने की समस्या को लेकर शिकायत की थी। नाली का पानी सड़क पर जमा होने से बदबू आ रही थी, जिससे वे काफी परेशान थे। नवीन ने अपनी समस्या की शिकायत भास्कर समाधान पर की। शिकायत के बाद 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया।
एप से मिल रहा लोगों को समाधान
गोविंदपुरा: बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर

गोविंदपुरा क्षेत्र के एल-61 भारती निकेतन निवासी महेश दुबे ने स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क की लाइट करीब एक सप्ताह से बंद थी।
सड़क भी खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो रही थी, जिससे अंधेरे में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया।
नाली, कचरा और बिजली मीटर की समस्याओं से परेशान भोपालवासी
बरखेड़ा पठानी: स्कूल के पास नाली की समस्या, पानी भरने से परेशानी

नरेंद्र नगर निवासी गोलू शुक्ला ने बीएस कॉन्वेंट स्कूल के पास नाली की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां नाली की समस्या बनी हुई है, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है।
भानपुरा: मित्तल कॉलेज के पीछे बिजली के मीटरों का जाल

भानपुरा क्षेत्र में मित्तल कॉलेज के पीछे बाली राजवंश कॉलोनी निवासी विनोद अहिरवार ने बिजली के मीटर और तारों की स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने लिखा कि यहां बड़ी संख्या में बिजली के मीटर और तार एक जगह लगे हुए हैं। तारों और मीटरों की यह स्थिति हादसे का खतरा पैदा कर रही है।
गोविंदपुरा: कचरे से पूरी तरह भर गई नाली, बदबू और कीड़ों से परेशानी

गोविंदपुरा निवासी दिनेश कुमार गोस्वामी ने नाली में कचरा जमा होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि रहवासी नाली में कचरा फेंक रहे हैं, जिससे नाली पूरी तरह भर गई है।
आसपास पशुपालन किए जाने के कारण गोबर भी नाली में बहाया जा रहा है। इससे नाली ब्लॉक हो गई है और बदबू के साथ कीड़े भी घूम रहे हैं।
विकास नगर: बारिश में सड़क खराब, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

विकास नगर के रहवासी ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र की सड़क बारिश के कारण खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण रहवासियों को परेशानी हो रही है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है।
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।


अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी।
इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।
यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

