Headlines

New IRCTC Website Beta Launch


भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया बीटा वर्जन बुधवार रात 9 बजे लॉन्च कर दिया गया। यूजर्स मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए बीटा लिंक https://www.irctc.co.in/eticket/ के जरिए नए पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके नए डिजाइन और फीचर

.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में MNIT के दौरे के समय छात्रा से बातचीत में वेबसाइट में बदलाव करने का वादा किया था। वहां मिले महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर ही वेबसाइट के डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

MNIT की छात्रा के सुझाव पर हुआ बदलाव जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान छात्रों ने IRCTC वेबसाइट के पुराने डिजाइन, टिकट बुकिंग की जटिल प्रक्रिया और यूजर इंटरफेस से जुड़ी समस्याएं बताई थी।

इस पर रेल मंत्री ने वेबसाइट को आधुनिक बनाने और 15 जुलाई को नया बीटा वर्जन लॉन्च करने की घोषणा की थी। डिजाइन प्रक्रिया में MNIT के छात्रों को भी शामिल किया गया और उनके सुझावों के आधार पर वेबसाइट तैयार की गई।

अब टिकट बुक करते समय बार-बार कैप्चा भरने, अलग-अलग क्लास की सीट देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलने की जरूरत नहीं होगी।

अब टिकट बुक करते समय बार-बार कैप्चा भरने, अलग-अलग क्लास की सीट देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलने की जरूरत नहीं होगी।

यूजर्स दे सकेंगे फीडबैक

बीटा वर्जन का मुख्य उद्देश्य वेबसाइट को अंतिम रूप देने से पहले यूजर्स की राय और सुझाव लेना है। यूजर्स नई वेबसाइट के डिजाइन, स्पीड और फीचर्स पर अपना फीडबैक दे सकेंगे। इन सुझावों के आधार पर आगे जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि मुख्य वेबसाइट को और भी बेहतर बनाया जा सके।

कुछ सप्ताह बाद लॉन्च होगा पूरा नया पोर्टल IRCTC ने बताया- वेबसाइट के साथ-साथ पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। ये वह मुख्य सिस्टम है, जो IRCTC और अन्य ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग को संभालता है।

खास बात यह है कि इसे अपग्रेड करने का काम मौजूदा सिस्टम को बिना बंद किए (चालू रखते हुए) किया गया है। नया रिजर्वेशन इंजन पूरी तरह तैयार होने के बाद अपग्रेडेड IRCTC पोर्टल अगले कुछ सप्ताह में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

रोजाना बुक होते हैं 14.5 लाख टिकट

IRCTC की वेबसाइट पहली बार साल 2002 में लॉन्च की गई थी। वर्तमान में इस पोर्टल पर हर दिन औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। लगातार बढ़ती यूजर्स की संख्या को देखते हुए ही वेबसाइट और रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में त्योहारों या भारी ट्रैफिक के दौरान भी टिकट बुकिंग तेज और सुचारु बनी रहे।

पुरानी वेबसाइट में यूजर्स को होती थीं ये परेशानियां

IRCTC की मौजूदा वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के दौरान यूजर्स को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बार-बार कैप्चा भरना, अलग-अलग क्लास की सीट देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलना, कई चरणों में बुकिंग प्रक्रिया पूरी करना और हर बार यात्री की जानकारी नए सिरे से भरना आम समस्या थी।

इसके अलावा, त्योहारों और तत्काल टिकट बुकिंग के समय वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से पेज बहुत धीमा हो जाता था या कभी-कभी हैंग भी हो जाता था। यूजर्स की इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए वेबसाइट का यूजर इंटरफेस और बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह नए सिरे से तैयार की गई है।

यह खबर भी पढ़िए…

जयपुर में रेल मंत्री से छात्रा बोली-IRCTC का एप-वेबसाइट खराब:अश्विनी वैष्णव ने तुरंत अफसरों को फोन लगाया, नई वेबसाइट बनाने के लिए कहा

IRCTC का एप और वेबसाइट खराब है। इसे बेहतर किया जाना चाहिए। OTP देर से आता है। टिकट बुक करते-करते सेशन एक्सपायर हो जाता है। बार-बार Login करना पड़ता है।

यह शिकायत जयपुर MNIT पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक छात्रा ने की। इस पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन लगाया और नई वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *