Headlines

हिसार में CM का कार्यक्रम:झज्जर के बादली में हिरासत पर CJP के सवाल, आरोप- दो दिन पहले ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यवाही




हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बादली में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर CJP ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। CJP का आरोप है कि दो दिन पहले युवाओं की लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका था। इसके बावजूद हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और CJP की बैठक से पहले बादली में पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ हिरासत की कार्रवाई की गई। रात 8 बजे घर से संदीप गुलिया को हिरासत में लेने का आरोप CJP व संदीप गलिया की पत्नी संजू के अनुसार, गांव बादली निवासी कार्यकर्ता संदीप गुलिया को रात करीब 8 बजे उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पार्टी का आरोप है कि संदीप गुलिया को दो दिन पहले जिला प्रशासन को सौंपे गए भर्ती संबंधी ज्ञापन के बाद हिरासत में लिया गया। CJP का दावा है कि बाद में पंचायत के सदस्यों ने थाना बादली पहुंचकर संदीप गुलिया को हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा। पार्टी के अनुसार, इस दौरान SHO बादली की ओर से इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला दिया गया। CJP का आरोप है कि SHO ने पंचायत के सदस्यों को बताया कि हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और CJP की बैठक को देखते हुए संदीप गुलिया को हिरासत में लिया गया है। लिखित आदेश की जानकारी लेने पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता CJP का आरोप है कि संदीप गुलिया को हिरासत में लिए जाने के बाद कार्रवाई से संबंधित लिखित आदेश और दस्तावेजों की जानकारी लेने के लिए पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची थाना बादली पहुंचीं। पार्टी का दावा है कि वहां महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा अभिता द्विजा चेची को भी रात करीब 12:28 बजे हिरासत में लिया गया और उन्हें झज्जर ले जाया गया। CJP का यह भी आरोप है कि गांव बादली से उनके दो अन्य साथियों को भी सिविल पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। CJP ने उठाए सवाल CJP ने सवाल उठाया कि यदि किसी व्यक्ति को इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर हिरासत में लिया गया था, तो उसके संबंध में लिखित आदेश और कार्रवाई का आधार क्या था। पार्टी ने संबंधित दस्तावेज और कार्रवाई की प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। CJP बोली- युवाओं की आवाज उठाने पर हिरासत क्यों? अभिता द्विजा चेची का कहना है कि युवाओं की लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। पार्टी का आरोप है कि इसके दो दिन बाद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना कई सवाल खड़े करता है। CJP ने हिरासत में लिए गए संदीप गुलिया, अभिता द्विजा चेची और अन्य साथियों को जल्द रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *