Headlines

मोहाली में RMC पॉइंट पर लगी आग:16 फायर टेंडर बुझाने में जुटे, धुएं से लोग परेशान; कांग्रेस और AAP नेता आमने-सामने




मोहाली में पॉश इलाके के साथ लगते आरएमसी पॉइंट पर आग लग गई। गुरुवार सुबह से करीब 16 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं धुआं अधिक होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत आ रही है। इस मामले पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे, जो अब एक-दूसरे को घेर रहे हैं। पूर्व मेयर जीती सिद्धू का कहना है कि इस समस्या का हल प्रशासन को तुरंत करना चाहिए। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, क्योंकि अभी तक फील्ड में कुछ नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता बोले- मामले में कानूनी नोटिस दे चुके हैं
कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उन्होंने साढ़े तीन साल पहले इस मामले को लेकर धरना दिया था। वह चाहते हैं कि इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिले। इस मामले में वह कानूनी नोटिस दे चुके हैं। जरूरत पड़ी तो वह हाईकोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि समगौली में जहां प्लांट लगना है, वहां तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बन पाई है। न ही टेंडर हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि रिहायशी इलाके के नजदीक होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गमाडा ने 8 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मोहाली में बेची है, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है। जीती सिद्धू ने विधायक को दे डाली चुनौती
वहीं पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई जीती सिद्धू ने विधायक कुलवंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ना है तो सबसे पहले RMC पॉइंट को बंद करवाएं। घटना के बाद किसी को भी मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। गाड़ियां लेकर आएं और पॉइंट को बंद करवाएं
उन्होंने कहा कि यह काम किसी एक व्यक्ति के बस का नहीं है। यह इलाका बहुत बड़ा है। यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इस आग से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने विधायक से कहा कि वह 50 गाड़ियां लेकर आएं और आरएमसी पॉइंट को बंद करवाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *