Headlines

गाजियाबाद के वेव सिटी में युवक का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका, सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस




गाजियाबाद में आज गुरुवार सुबह वेव सिटी थाना क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज पर एक युवक युवक का शव। स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं भी यहां से गुजरे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। जहां आसपास के लोगाें से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई। हापुड़ रोड स्थित फुटओवर ब्रिज पर मिला शव गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित एक फुटओवर ब्रिज पर एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शरीर पर मिले चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। जिसकी उम्र 40 साल के आसपास बताई गई है, आखिर युवक वहां तक कैसे पहुंचा, और उसकी मौत की असली वजह क्या है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही मौते के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *