Headlines

मोगा-फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल लेकर 40 क्रेट सीज कीं:मिड-डे मील, मसालों समेत कई चीजों के सैंपल, मोगा में त्योहार से पहले कार्रवाई




त्योहारी सीजन के मद्देनजर मोगा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में व्यापक जांच अभियान चलाया। दो दिवसीय इस विशेष चेकिंग के दौरान टीम ने मसालों व स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे, वहीं बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड सामान नष्ट कराया और 40 क्रेट हेल्थ एनर्जी ड्रिंक्स को सीज किया। पंजाब की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर कनवलप्रीत कौर बराड़ और डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के निर्देशों पर यह कार्रवाई 28 और 29 सितंबर को अंजाम दी गई। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 और FSSAI के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इन इलाकों में हुई जांच और कार्रवाई फूड सेफ्टी टीम ने मोगा शहर, फतेहगढ़ पंचतूर और धर्मकोट समेत कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। ़ मसालों के 10 सैंपल लेबोरेटरी भेजे: हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च और साबुत मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल 10 सैंपल लिए गए। मिड-डे मील की चेकिंग: बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए दो सरकारी स्कूलों से मिड-डे मील के 6 सैंपल भरे गए। एक्सपायर सामान नष्ट व एनर्जी ड्रिंक्स सीज गांधी रोड और राइस मार्केट में दुकानों की जांच के दौरान एक दुकान में एक्सपायर्ड स्प्राउट्स और मशरूम बिक्री के लिए रखे मिले, जिन्हें टीम ने तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसी दुकान से बिक्री के लिए रखी गई हेल्थ एनर्जी ड्रिंक्स की 40 क्रेटें भी सीज की गईं। सरकारी लैब भेजी गई सैंपलिंग खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि एकत्र किए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए खरड़ स्थित राज्य सरकारी लेबोरेटरी भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी या बासी सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *