![]()
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेहड़-कुन्नू के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ऑल्टो सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने सात बजे जब कार भटेहड़ गांव के पास पहुंची तो निर्माण कार्य के चलते सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार पर नियंत्रण नहीं रहा। कार ने सीधे रोलर के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। कार की दिशा बदलकर मंडी की ओर हो गई
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की दिशा बदलकर मंडी की ओर हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। सभी छह घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
मंडी में रोलर से टकराई हाई स्पीड ऑल्टो कार:6 लोग गंभीर घायल, 3 बच्चे शामिल; ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
