Headlines

चंडीगढ़ हेड कांस्टेबल हत्याकांड, प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने मारा:प्रेमिका संग चाहता था ऐशो-आराम की जिंदगी, ₹11 हजार में खरीदा देसी कट्टा




चंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक नितिन के बेटे अरमान ने करोड़ों की प्रॉपर्टी हासिल करने और जीरकपुर निवासी प्रेमिका के साथ ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने के लिए माता-पिता की हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत वह पहले माता-पिता की हत्या कर पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था। इसके बाद हत्या का आरोप उन लोगों पर डालने की साजिश थी, जिनकी पहले थार की चपेट में आने से मौत हुई थी। वहीं, आरोपी अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में सामने आए तीसरे आरोपी साहिल की तलाश कर रही है, जिसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। माता-पिता को रास्ते का रोड़ा मानता था
पुलिस के अनुसार अरमान अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। उसे लगता था कि माता-पिता उसके रिश्ते के रास्ते में आ रहे हैं। इसी वजह से उसने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, इसलिए उनकी मौत के बाद पूरी प्रॉपर्टी उसके नाम होने की बात सामने आई है। 11 हजार में खरीदा देसी कट्टा
पुलिस के मुताबिक हत्या के लिए अरमान ने देसी कट्टा खरीदा था। इसके लिए उसने करीब 11 हजार रुपए दिए थे। वारदात से करीब 10 दिन पहले वह कट्टा लेने हरिद्वार गया था। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शाहिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। अरमान और शाहिद को अदालत में पेश करने के बाद चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पिता के सिर में गोली मारकर हत्या की
आरोपी अरमान ने योजना के तहत सो रहे पिता नितिन के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां मोनिका को भी मारने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। गोली चलने की आवाज सुनकर मोनिका की नींद खुल गई। इसके बाद अरमान ने उसका गला दबाने की कोशिश की। मां के जागने से बिगड़ा प्लान
मां के सामने मामला बिगड़ता देख अरमान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरी कहानी बनाई। उसने पुलिस को बताया कि जिन लोगों की पहले थार की चपेट में आने से मौत हुई थी, वही लोग उनके घर में घुसे थे। उन्होंने उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने अरमान के बयान के आधार पर जांच शुरू की, लेकिन उसकी मां मोनिका ने पुलिस को घटनाक्रम की अलग जानकारी दी। इसके बाद पुलिस जांच में साजिश की कड़ियां जुड़ती गईं। अब विस्तार से मर्डर की कहानी पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *