![]()
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के बाद सरगुजा जिले में कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) दिनेश कुमार झा ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर RMSA के सहायक संचालक भरत लाल अग्रवाल सहित डीईओ कार्यालय में संलग्न शिक्षकों और आश्रमों, आवासीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों को उनके मूल पदों पर भेज दिया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मूल पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद जारी आदेश के अनुसार, RMSA के सहायक संचालक और प्राचार्य भरत लाल अग्रवाल को उनके मूल पद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पड़ौली भेजा गया है। वहीं, सेजस के व्याख्याता संतोष साहू को भी उनके मूल पद केशवपुर सेजस में पदस्थ किया गया है। 53 छात्रावास अधीक्षक भी हटाए गए डीईओ के आदेश के तहत लंबे समय से प्रयास आवासीय विद्यालयों तथा बालक एवं बालिका छात्रावासों में प्रभार पर कार्य कर रहे 53 व्याख्याताओं, शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को छात्रावास अधीक्षक के दायित्व से मुक्त कर उनके मूल पदों पर भेज दिया गया है। यह सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दूसरी सूची है। इससे पहले तहसील और एसडीएम कार्यालयों में संलग्न किए गए बाबुओं और शिक्षकों को भी उनके मूल विभाग में वापस भेजने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। देखें आदेश की कॉपी-
Source link
RMSA सहायक संचालक समेत अटैच शिक्षक मूल पदों पर लौटे:53 छात्रावास अधीक्षक भी हटाए गए; सरगुजा DEO ने जारी किया आदेश
