Headlines

अयोध्या में घर से निकली 18 साल की युवती लापता:पिता की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटी




अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने मोहम्मद समीर नामक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 28 सितंबर को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। घटना के तीन दिन बाद भी युवती का पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने गुरुवार को बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती सोमवार 28 सितंबर को दोपहर में करीब दो बजे घर से निकली थी। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद समीर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि युवती के साथ घर से जेवर भी ले जाए गए हैं। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ रुदौली अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस विभिन्न स्तरों पर तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि युवती को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के बाद मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *