![]()
रेवाड़ी के बावल इंडस्ट्रियल एरिया से 3.86 करोड़ रुपए के कॉपर इनगॉट (तांबे की सिल्लियां) से भरा एक ट्रक चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने नूंह के मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस चोरी का माल और अन्य आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मेटाडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने शिकायत दी। 16 सितंबर 2026 की रात उनकी कंपनी से 24,780 किलो कॉपर इनगॉट (121 सिल्लियां) एक ट्रक में लोड की गई। रेवाड़ी से तमिलनाडु भेजा गया था ट्रक यह खेप 3 करोड़ 86 लाख 26 हजार 568 रुपए की थी, जिसे तमिलनाडु की जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड के लिए भेजा गया था। माल तय समय पर नहीं पहुंचा तो कंपनी को गुमराह किया गया, बाद में चोरी की जानकारी मिली। कसौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने जांच की। 26 सितंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खाली ट्रक लावारिस मिला। तकनीकी सबूतों के आधार पर मोहम्मद कैफ को पकड़ा गया। कोर्ट ने आरोपी को भेजा 5 दिन की रिमांड पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कैफ को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी, ताकि चोरी किए गए करोड़ों रुपए के माल (कॉपर इनगॉट) की बरामदगी की जा सके और इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
रेवाड़ी से ₹3.86 करोड़ के कॉपर से भरा ट्रक चोरी:तमिलनाडु भेजा गया, ग्वालियर खाली मिला, नूंह का रहने वाला आरोपी अरेस्ट
