![]()
सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर कोंडागांव पुलिस ने बुधवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली के जरिए शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बाइक रैली को पुलिस लाइन कोंडागांव से रवाना किया गया। इसमें एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा, डीएसपी रूपेश कुमार, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल सहित पुलिस जवान शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। इन मार्गों से होकर पहुंची जिला अस्पताल बाइक रैली पुलिस लाइन से मर्दापाल चौक, रेस्ट हाउस चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए रायपुर नाका पहुंची। इसके बाद जामकोट पारा और पुराना बस स्टैंड से गुजरते हुए जिला अस्पताल पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। साइबर ठगी से बचाव की भी दी जानकारी पुलिस ने सड़क सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा को भी अभियान का हिस्सा बनाया। लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, गति नियंत्रित रखने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
Source link
सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ बाइक रैली:हेलमेट, नियंत्रित गति और ऑनलाइन ठगी से बचाव का दिया संदेश
