![]()
लूहरी जल विद्युत परियोजना में पर्यावरण सुरक्षा उपायों की समीक्षा और निगरानी के लिए दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक हुई। हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट फोर्स के प्रमुख संजय सूद ने इसकी अध्यक्षता की। पर्यावरण मंत्रालय की 15 सदस्यीय समिति के 14 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। बैठक में पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) के 13 विषयों पर चर्चा हुई। समिति ने परियोजना निर्माण में विभिन्न विभागों के पर्यावरण संरक्षण कार्यों की प्रगति की जांच की। अध्यक्ष सूद ने रामपुर वन मंडल के डीएफओ की कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान की डॉक्यूमेंट्री की सराहना की। वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने को कहा
सूद ने अन्य वन मंडलों और विभागों को पर्यावरण संरक्षण कार्यों की वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने को कहा। उन्होंने पारदर्शिता के लिए जियो-टैग फोटोग्राफी और कार्यों की प्रगति का दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया
बैठक के अंत में लूहरी परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर और सदस्य सचिव अलका जायसवाल ने सदस्यों का आभार जताते हुए निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया।
Source link
हिमाचल में लूहरी परियोजना में पर्यावरण सुरक्षा की समीक्षा:14 सदस्य पहुंचे, 13 विषयों पर चर्चा हुई; प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी पर जोर
