Headlines

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर नैना देवी मंदिर रहेगा बंद:श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रवेश; 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा; 6 अक्टूबर को आएंगी




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 अक्टूबर को बिलासपुर दौरे पर आएंगी। वह आनंदपुर साहिब से सड़क मार्ग से श्री नयना देवी जी पहुंचकर दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी राहुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के चलते श्रद्धालुओं के लिए मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन का सहयोग करें। राष्ट्रपति के दौरे के लिए रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी तय की गई है। सुरक्षा के लिए रास्तों पर इंतजाम किए
डीसी राहुल कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए रास्तों पर इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान करीब 500 पुलिस जवान सुरक्षा संभालेंगे। पुलिस और प्रशासन की टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। नयना देवी और एम्स परिसर को तीन-तीन सुरक्षा सेक्टरों में बांटा गया है। दोनों जगह नो-ड्रोन जोन रहेगा। राष्ट्रपति करीब दो से तीन घंटे रहेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा करने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स पहुंचेंगी। वह बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति करीब दो से तीन घंटे रहेंगी। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *