Headlines

पंजाब- LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी अरेस्ट:यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ में शामिल थे; डिजिटल एविडेंस से पुलिस ने पहचान की




पंजाब में फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की सूचना फैलने पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस ने डिजिटल एविडेंस ने इनकी पहचान की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान इनसे घटना में इनकी इन्वॉल्वमेंट के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान फगवाड़ा में टिब्बी मोहल्ला के रहने वाले गगन, जेम्स दहिया और अभि के रूप में हुई है। इनमें से जेम्स दहिया LPU का ही स्टूडेंट है। जबकि, गगन डोमिनोज के लिए पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। आरोपी के परिजन बोले- पुलिस कुछ नहीं बता रही गिरफ्तारी की सूचना पर फगवाड़ा पहुंचे आरोपी गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे (गगन को) किस मामले में लेकर आई है, इसके बारे में परिजन को कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है। गगन कल से लापता है। ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन अब भी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। डेढ़ महीने पहले ही नौकरी पर लगा था गगन परिवार के अनुसार, गगन डोमिनोज में पिज्जा डिलीवरी का काम करता है और डेढ़ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था। ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है। दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जांच अधिकारी ने आरोपियों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *