Headlines

जेएनवीयू में पेंशनर्स का प्रदर्शन, गाड़ी में बैठे रहे वीसी:बोले- 6 महीने से पेंशन नहीं मिली; पहले भी कर चुके हैं आंदोलन




जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के पेंशन सोसाइटी की ओर से गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेंशनर्स का कहना था कि पिछले 6 महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। इधर, इस दौरान वीसी जब वहां पहुंचे तो पोर्च में पेंशनर्स धरना दे रहे थे। इस दौरान वीसी करीब एक घंटे तक अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। कुछ देर रुकने के बाद वे दूसरे रास्ते से निकले। संयोजक अशोक व्यास का कहना था कि हर बार धरना प्रदर्शन के बाद ही पेंशनर्स को पेंशन मिलती है। जब तक पेंशन नहीं मिल जाती उनका धरना प्रदर्शन जार रहेगा। कहा-कुलगुरु मिलने तक नहीं आए, धरना जारी रहेगा संयोजक अशोक व्यास ने बताया- 6 महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे है। कई बार लिखित में भी कह चुके हैं। प्रशासन की हठधर्मिता की वजह से हमें ये निर्णय लेना पड़ा और धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा- पिछली बार भी हमें धरना देकर ही पेंशन लेने पड़ी। हमने रास्ता रोकने का प्रयास नहीं किया। वे गाड़ी में बैठे रहे। वे बोले- प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल ही रहा था कि कुछ समय बाद वीसी आए। हम पोर्च में थे तो हमने गाड़ी वहां आने से मना कर दिया। लेकिन, उन्हें वहां से निकलने के लिए नहीं रोका। इसके बाद भी वे गाड़ी से नहीं उतरे और गाड़ी में बैठे रहे। करीब डेढ़ घंटे के के बाद कुलगुरू मीटिंग के लिए बृहस्पति भवन की ओर चले गए। पेंशनर्स ने कहा परसों भी उनका धरना जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *