![]()
नर्मदापुरम में बेटियों को पुलिस भर्ती के लिए तैयार करने के लिए सशक्त वाहिनी अभियान शुरू हुआ है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार 1 अक्टूबर को शासकीय होम साइंस कॉलेज (गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय) में निशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। कॉलेज में ही चलेंगी 3 महीने कक्षाएं मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बालिकाओं को अध्ययन सामग्री भी वितरित की। अभियान के तहत पंजीकृत बालिकाओं और युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। कक्षाएं 3 महीने तक कॉलेज में ही संचालित होंगी। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, प्राध्यापक हर्षा चाचाने, रागिनी अहिरवार सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने यहां करें संपर्क जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष सिंह ने बताया जो बालिकाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, वे शासकीय होम साइंस कॉलेज अथवा वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम में संपर्क कर निशुल्क कक्षाओं में प्रवेश ले सकती हैं। इसके लिए पात्रता 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करना है। 100 छात्राओं को कोचिंग देने का टारगेट है।
Source link
नर्मदापुरम में बेटियों के लिए पुलिस भर्ती की निशुल्क कोचिंग:प्रवेश के लिए सीट की कराएं बुकिंग, 3 माह तक चलेगा अभियान
