Headlines

धर्मशाला के जोगीवाड़ा रोड पर गड्ढे, भूस्खलन से खतरा:वाहन चालकों के साथ सीजन में पर्यटक परेशान; सांसद की बैठक में भी उठा मुद्दा




धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाली जोगीवाड़ा सड़क की हालत खराब है। सड़क धंसने, बड़े गड्ढे और टूटे किनारों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऑटम सीजन में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यह सड़क स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भूस्खलन से कई जगह सड़क का किनारा कमजोर हो गया है। बारिश के बाद सड़क पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। रात में रोशनी और सुरक्षा इंतजाम न होने से खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय ऑपरेटरों के अनुसार, अस्थायी मरम्मत से स्थिति फिर बिगड़ जाती है। कांगड़ा एसपी कुलभूषण वर्मा ने उपायुक्त हेमराज बैरवा से दखल की अपील की। धर्मशाला मेयर शमशेर नैहरिया ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की DISHA बैठक में भी मुद्दा उठाया। उन्होंने स्थायी मरम्मत, रिटेनिंग वॉल और ब्लैकटॉपिंग की जरूरत बताई। 3 जगह सबसे ज्यादा खतरा
1. सड़क के धंसते किनारे: कई स्थानों पर सड़क का निचला हिस्सा कमजोर है। इससे भारी वाहनों के गुजरने पर खतरा बना रहता है।
2. सुरक्षा दीवारें टूटी: तीखे मोड़ों पर पैरापेट और क्रैश बैरियर की स्थिति ठीक नहीं है। इससे वाहन के अनियंत्रित होने पर बड़ा नुकसान हो सकता है।
3. गड्ढों से जाम: संकरी सड़क पर वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलते हैं। इससे आमने-सामने वाहन फंसने और जाम की स्थिति बन रही है। कारोबारियों में नाराजगी
मैक्लोडगंज के कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन में हजारों पर्यटक धर्मशाला और मैक्लोडगंज पहुंचते हैं। ऐसे समय में मुख्य संपर्क सड़क की खराब हालत पर्यटन कारोबार पर भी असर डाल सकती है। कारोबारियों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *