Headlines

जेल से बाहर आते ही नरेश मीणा का ऐलान:खाद संकट पर 2 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट देंगे धरना, पंचायतीराज चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार




किसान नेता नरेश मीणा ने बारां में गुरुवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने खाद की कमी को लेकर 2 अक्टूबर को बारां कलेक्ट्रेट पर धरना और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। मीणा ने कहा कि हाड़ौती समेत पूरे राजस्थान में किसान खाद की कमी से परेशान हैं और बुवाई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। खाद संकट पर आंदोलन की चेतावनी नरेश मीणा ने कहा कि यदि सरकार ने खाद की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो वे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने किसानों की इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग रखी। बारां से जयपुर तक निकलेगी किसान यात्रा मीणा ने कहा कि धरने और आमरण अनशन के बावजूद सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो बारां से जयपुर तक ‘किसान यात्रा’ निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और खाद की समस्या को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। पंचायतीराज चुनाव में तीसरे मोर्चे की तैयारी नरेश मीणा ने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी अपनी रणनीति सामने रखी। उन्होंने कहा कि बारां और बूंदी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटों पर अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। उन्होंने इसे ‘तीसरे मोर्चे’ के रूप में चुनाव लड़ने की रणनीति बताया। समर्थक नेता भी रहे मौजूद नरेश मीणा के इन बयानों के बाद हाड़ौती की राजनीति में हलचल बढ़ने की चर्चा है। इस दौरान पूर्व सभापति कमल राठौर और पूर्व अंता प्रधान रामहेत मीणा भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *