![]()
हरियाणा के फतेहाबाद में पॉलीटेक्निक कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुटों में गुरुवार को लात-घूंसे चले। पहले बस स्टैंड पर कहासुनी हुई। दोपहर तक विवाद नहीं सुलझा तो कॉलेज की छुट्टी के समय दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। दोनों में लात-घूंसे चले। वीडियो में एक युवक हाथ में दातरी लेकर दूसरे छात्रों के पीछे दौड़ता दिखाई दिया। दोनों गुटों में एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एक गुट आज दोपहर में छुट्टी के बाद कॉलेज गेट के बाहर ही खड़ा हो गया। दूसरे गुट के स्टूडेंट्स जैसे ही बाहर आए, उन्होंने धावा बोल दिया। पहले लात-घूसों से हमला किया और बाद में एक छात्र दरांती लेकर हमला करता दिखा। वार करते हुए छात्र कहता है- ‘आज सभी का हिसाब चुकता करने आए हैं…’। उधर, मामला सामने आने पर प्रिंसिपल ने पुलिस से आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स में मारपीट के PHOTOS पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अब जानिए मामला क्या है…. सुबह बस स्टैंड पर हुई कहासुनी जानकारी के अनुसार, बुधवार को गांव धांगड़ के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के कॉलेज के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में बस स्टैंड पर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। इसके बाद मामला मौके पर शांत हो गया, लेकिन दोनों गुटों के बीच तनाव बना रहा। कॉलेज की छुट्टी का इंतजार कर रहे थे पुलिस के अनुसार, विवाद के अगले दिन गुरुवार को एक गुट के छात्र दूसरे पक्ष से दोबारा भिड़ने के लिए कॉलेज की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे छात्र कॉलेज से बाहर निकले तो हनुमान मंदिर के सामने दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। हालांकि, झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी। प्रिंसिपल राजीव सरदाना ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को पत्र भेजकर झगड़े में शामिल छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह किया गया है। CCTV से छात्रों की पहचान में जुटी पुलिस सदर थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल की तरफ से शिकायत मिली है। सभी आरोपी छात्रों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। पुलिस शिकायत और कॉलेज में लगे CCTV फुटेज के आधार पर झगड़े में शामिल छात्रों की पहचान कर रही है। पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हरियाणा-कॉलेज स्टूडेंट्स में लात-घूंसे चले, दरांती लेकर पीछे दौड़ा, VIDEO:छात्र बोला- 'हिसाब चुकता करने आए हैं'; दूसरे स्टूडेंट पर कई वार किए
