Headlines

मुंगेर-स्मैक के साथ 2 देसी पिस्टल पकड़ी, 3 अरेस्ट:मुख्य आरोपी फरार, घर पर चल रही थी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री; 1.38 लाख कैश जब्त




मुंगेर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक, दो अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल और 1 लाख 38 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी मो. सन्नी उर्फ रिजवान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घर में चल रहा था स्मैक का कारोबार एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कमेला निवासी मो. सन्नी उर्फ रिजवान के घर पर कुछ लोग मिलकर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में पूरबसराय थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने घर पर छापेमारी की। पुलिस पहुंचते ही भागने लगे चार लोग छापेमारी के दौरान घर में मौजूद चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि सन्नी उर्फ रिजवान मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान घर से स्मैक के साथ हथियार और नकदी बरामद की गई। तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार निवासी शेरपुर बसगढ़ा, वासुदेवपुर थाना, रमन कुमार निवासी नयागांव और मो. ऐहतेसाम निवासी कमेला, पूरबसराय थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस फरार सन्नी उर्फ रिजवान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। स्मैक के साथ हथियार मिलने की जांच एक ही ठिकाने से स्मैक, दो देसी पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था। NDPS कंट्रोल रूम में दें नशे के कारोबार की सूचना एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती है। नशे के कारोबार की सूचना देने के लिए पुलिस लाइन केंद्र में NDPS नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आम लोग 9031828098 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *