![]()
जालंधर के सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में आगामी 14 से 22 नवंबर 2026 तक 9 दिवसीय ‘अग्निवीर भर्ती रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल रैली के सुचारू संचालन और तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन जालंधर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली के सफल और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को युवाओं के लिए व्यवस्था करने के निर्देश बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी दिव्या पी. ने कहा कि जिला प्रशासन देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को युवाओं के लिए सुविधाएं और बेहतर व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक में एसडीएम शुभी आंगरा, जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो (DBEE) की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे और डायरेक्टर रिक्रूटमेंट (जालंधर कैंट) कर्नल रश्मि नारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रैली के दौरान प्रशासनिक सहयोग और समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया। यह व्यवस्था करनी है पीने के साफ पानी और निर्बाध बिजली की व्यवस्था, पर्याप्त शौचालय और स्वच्छता प्रबंधन, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था व बैरिकेडिंग, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें व एम्बुलेंस, और फायर ब्रिगेड गाड़ियों की तैनाती समय रहते पूरी कर ली जाए।
Source link
जालंधर में 14 से 22 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली:सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजन, ADC ने की तैयारियों की समीक्षा
