Headlines

सीहोर में मंडी ग्राउंड बनी 'योग की पाठशाला':निशुल्क योग सीख रहे बुजुर्ग, 84 साल के चरण सिंह बने मिसाल




सीहोर में उम्र बढ़ने के साथ जहां लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहीं सीहोर में वरिष्ठ नागरिक रोज सुबह योग और प्राणायाम कर खुद को फिट रख रहे हैं। मंडी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में ‘योग की पाठशाला’ ग्रुप के सदस्य हर दिन योग करने पहुंचते हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नियमित रूप से योग करते हैं। ग्रुप के सदस्य कपिल सूर्यवंशी ने बताया कि योगाचार्य दिनेश शर्मा (62) यहां लोगों को निशुल्क योग और प्राणायाम सिखाते हैं। सुबह के समय ग्राउंड में अलग-अलग उम्र के लोग योग करते नजर आते हैं। 84 साल के चरण सिंह सबसे उम्रदराज सदस्य ग्रुप में 84 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक चरण सिंह राजपूत सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। वे नियमित रूप से योग करते हैं और अन्य सदस्यों के साथ पूरी ऊर्जा के साथ अभ्यास में शामिल होते हैं। उनके साथ 70 वर्षीय मांगीलाल मालवीय, 64 वर्षीय राजेश खंडेलवाल और 62 वर्षीय राजकुमार राठौर समेत कई वरिष्ठ नागरिक रोज योग करते हैं। नियमित योग के जरिए ये लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक सक्रियता बनाए हुए हैं। योग के साथ सामाजिक कामों में भी सक्रिय ‘योग की पाठशाला’ ग्रुप के सदस्य सिर्फ योग तक सीमित नहीं हैं। ग्रुप से जुड़े लोग पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं। सुबह योग के जरिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का यह सिलसिला भी जारी है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि नियमित योग से दिन की शुरुआत ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *