Headlines

रांची से कोलकाता और बेंगलुरु‎ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:14 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें‎ चलेंगी, इस बार 100 से अधिक फेरे लगाएंगी




दुर्गापूजा, दीपावली और छठ‎महापर्व को लेकर रेल मंडल ने‎ तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची से बेंगलुरु‎ और शालीमार (कोलकाता) के लिए‎ पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 14‎ अक्टूबर से शुरू होगा। शालीमार ट्रेन ‎प्रत्येक​ बुधवार और शुक्रवार को रात ‎11.00 बजे से रवाना होकर मूरी,‎ झालदा, बोकारो, भोजूडीह, आद्रा,‎ बांकुड़ा, बिष्णुपुर और खड़गपुर होते हुए‎ अगले दिन सुबह 8.30 बजे शालीमार‎ पहुंचेगी। ट्रेन शालीमार से प्रत्येक‎ गुरुवार और शनिवार को रात 10.15 ‎बजे छूटेगी और सुबह 8.15 बजे‎ पहुंचेगी।‎ इन्हें आगे नियमित करने पर अंतिम‎ चरण की बातचीत जारी है। डीआरएम‎ करुणा निधि सिंह और सीनियर‎ डीसीएम श्रेया सिंह ने ‎बताया कि इस बार स्पेशल ट्रेनें 100 ‎से ज्यादा फेरे (ट्रिप) लगाएंगी, जो‎ पिछली बार (50 ट्रिप) की तुलना में ‎दोगुना है। अजमेर ट्रेन का पिस्का,‎ एसएमवीबी व एलटीटी ट्रेनों का‎बालसिरिंग-बानो, जबकि मुरी की ओर ‎जाने वाली ट्रेनों का ‎नामकुम-टाटीसिलवे में ठहराव ‎प्रस्तावित है।‎ 10 को खुल जाएगा ‎स्टेशन का ​दक्षिणी द्वार‎
डीआरएम करुणानिधि सिंह ने‎ बताया कि स्टेशन का दक्षिणी‎ प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक ‎रूप से खुलेगा। यहां 2 टिकट‎काउंटर और 4 एटीवीएम लगाए ‎जाएंगे। मोबाइल-यूटीएस भी होंगे।‎ जरूरत पर प्लेटफॉर्म-6 से भी पूजा‎स्पेशल ट्रेनें छूटेंगी। त्योहारों पर‎भीड़ नियंत्रण के लिए और ‎हटिया स्टेशनों पर 24 घंटे वॉर‎रूम सक्रिय रहेगा। पूजा के दौरान‎ भीड़ नियंत्रित करने के लिए ‎प्लेटफॉर्म टिकट 10 से बढ़ा 20 ‎रुपए करने का प्रस्ताव है।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *