Headlines

रामपुर जिला चिकित्सालय को मिली नई एंबुलेंस:सीएमएस ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती




रामपुर जिला चिकित्सालय को शासन की ओर से नया एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराया गया है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने फीता काटकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नए वाहन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला चिकित्सालय से अन्य चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में एंबुलेंस उपयोगी साबित होगी। सीएमएस ने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति में दूसरे चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को और सुचारु बनाने में सहयोग मिलेगा। मेडिकल स्टाफ रहा मौजूद एंबुलेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. प्रद्योत सिंह, चीफ फार्मासिस्ट हरीश धोनी, अजीत पाल सिंह, सत्यम भाटिया, कविता, सुधा, इकराम समेत जिला चिकित्सालय का मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। कर्मचारियों ने नए वाहन की उपलब्धता को मरीजों के लिए उपयोगी सुविधा बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *