Headlines

आज से 3 दिन क्रमिक अनशन- फिर होगी बड़ी कॉल:अब कार्रवाई के साथ तबादले की भी मांग; जींद में बिजली कर्मचारी- वकील विवाद




भाकियू ने जींद के हाट गांव के पॉवर हाउस के सामने आज से तीन दिन का क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आरोपी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 20 सितंबर से धरना दिया जा रहा है। भाकियू ने अब गिरफ्तारी के साथ आरोपी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग भी रख दी है। आज से 3 दिन 5-5 लोग क्रमिक अनशन पर बैठेगे। फिर भी सरकार ने मांग नहीं मानी तो बड़ी कॉल की जाएगी। जिसमें कोई भी फैसला लिया जा सकता है। जिसके लिए पूरी तरह से सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा।
न्याय के लिए कर रहे संघर्ष भााकियू प्रधान नवीन मलिक ने कहा कि हमारा संघर्ष न्याय के लिए है। अधविक्ता के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारी जब तक गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरना देने के साथ प्रशासन के दरवाजे तक पहुंचकर हम अपनी मांग रख चुके हैं। अब तक उन्हें प्रशासन और पुलिस ने आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। जिस कारण आज से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। तीन दिन क्रमिक अनशन चलेगा, फिर भी हमारी मांग नहीं मानी तो बड़ी कॉल की जाएगी। जिसमें कोई भी फैसला लिया जा सकता है। जानिए क्या था मामला अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 16 सितंबर की रात वह गांव के पॉवर हाउस पर शिकायत दर्ज करवाने गया था। जहां बिजली कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने वकील की शिकायत पर एसडीओ समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी लाइनमैन रवि की गिरफ्तारी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *