![]()
बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के गैरहाजिर रहने की बात सामने आई है। विद्या समीक्षा केंद्र की डिजिटल निगरानी में बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा ब्लॉक के स्कूलों में 1618 शिक्षक बिना पहले बताए गैरहाजिर मिले। इनमें सबसे ज्यादा 659 शिक्षक बिल्हा में थे। इसके बाद मस्तूरी में 384, तखतपुर में 323 और कोटा में 252 शिक्षक गैरहाजिर मिले। डिजिटल निगरानी में सामने आए आंकड़ों से पता चला कि कई स्कूलों में शिक्षक नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में यह स्थिति ज्यादा देखने को मिली। बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगह शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। जानिए चार ब्लॉकों में गैरहाजिर शिक्षकों का आंकड़ा अब ऐप से दर्ज होगी 100% हाजिरी जिला शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि अब शिक्षकों की हाजिरी विद्या समीक्षा केंद्र के जरिए डिजिटल तरीके से दर्ज होगी। स्कूल की 100 मीटर की सीमा में पहुंचने पर ही ऐप में हाजिरी दर्ज होगी। इसी हाजिरी के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
Source link
बिलासपुर में 1618 शिक्षक गैरहाजिर, अब डिजिटल निगरानी होगी:4 ब्लॉकों में बिना सूचना एब्सेंट मिले शिक्षक; DEO बोले-हाजिरी दर्ज नहीं हुई तो कटेगी सैलरी
