Headlines

CM सुक्खू आज से दो दिवसीय रामपुर दौरे पर:प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास, शिंगला में करेंगे जनसभा; पाट गांव में रात्रि ठहराव




हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल दो दिन रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू रोहड़ू में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बाद कुछ देर में रामपुर के शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। शिंगला में मुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग के रामपुर मंडल से जुड़ी मल निकासी और सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नोग वैली क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर जानकारी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे शिंगला से तकलेच के लिए रवाना होंगे। तकलेच के बाद दोपहर करीब 2 बजे काशा गांव पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पाट गांव में रात्रि ठहराव करेंगे। इस दौरान वह आम जनता के साथ-साथ महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। स्थानीय लोग क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जरूरतों और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। 3 अक्टूबर को नोगली में जनसभा
मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे का दूसरा दिन 3 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे पाट गांव से शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए सुबह 10:30 बजे नोगली में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। कल एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाएंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे एक्सीलेंस स्कूल रामपुर पहुंचेंगे। यहां वह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री चिट्टा विरोधी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा
विद्यार्थियों के साथ संवाद और चिट्टा विरोधी रैली के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। रामपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास और जनसंवाद कार्यक्रम प्रमुख रूप से होंगे। 3 अक्टूबर को रामपुर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शिमला लौटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *