Headlines

रायगढ़ में अवैध लकड़ी के खिलाफ वन विभाग का एक्शन:घर से सागौन का लट्ठा और साल का चिरान बरामद, जंगल से लाकर कर रखा था भंडारण




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में वन विभाग ने एक बार फिर अवैध लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है। भगोरा गांव के एक घर में भंडारण किए गए सागौन का लट्ठा और साल प्रजाति के चिरान बरामद किया है। विभाग द्वारा बरामद अवैध लकड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को वन अमला को मुखबिर से सूचना मिली कि जामगांव सर्किल के भगोरा गांव में रहने वाला रथलाल राठिया के घर में सागौन और साल प्रजाति के अवैध लकड़ी का भंडारण कर रखा गया है। ऐसे में सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और विभागीय अमले की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां रथलाल के घर में जब वन कर्मियों ने जांच शुरू की तो यहां सागौन के बड़े-बड़े लट्ठे और साल प्रजाति के लड़कियों का चिरान पाया गया। जब्त लकड़ियों का आंकलन किया जा रहा सभी लकड़ियों के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई तो रथ लाल ने पहले तो टालमटोल किया, लेकिन बाद में वह दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ऐसे में वन विभाग की टीम ने सभी लकड़ियों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि बरामद लकड़ियाँ लगभग 50 हजार से अधिक की हो सकती है। हालांकि आंकलन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।
आगे की कार्रवाई की जा रही इस संबंध में रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम ने दबिश दी। जहां में काफी मात्रा में यहां अवैध लकड़ी मिले हैं। बरामद लड़कियों का आकलन किया जा रहा है। वहीं मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ व कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *