![]()
सिरसा जिले में आज शुक्रवार सुबह माइनर के पास एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ बरामद हुआ है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 26 साल है और उसके शरीर पर किसी प्रकार के आभूषण नहीं है। महिला के चेहरे पर हलका खून पाया गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और एक दिन पुरानी बॉडी लग रही है। जानकारी के अनुसार, रानियां विधानसभा के गांव खारियां में सदेवा माइनर पुल के पास महिला का शव नहर में तैर रहा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम कुमार और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए सिरसा सिविल अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दी है और मिसिंग केस में परिजनों से संपर्क किया जाएगा। पहचान के लिए महिला की फोटो सभी थानों में भेजी गई है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस पता लगाएगी कि बॉडी कहां से होते हुए यहां पहुंची और हत्या की आशंका में उस एंगल से भी जांच की जाएगी। बाल सूखे और नाक से खून निकला था महिला ने प्लाजो सूट पहना हुआ था, बाल खुले थे और नाक से खून निकला था। पुलिस के अनुसार, शव ज्यादा पुराना नहीं है और महिला की मौत 24 घंटे के भीतर होने की आशंका है। शव से कोई बदबू नहीं आ रही थी और वह गला-सड़ा नहीं था।
Source link
सिरसा में माइनर से मिला 25 वर्षीय महिला का शव:बाल सूखे-नाक से खून निकला हुआ, 24 घंटे पहले हुई मौत की आशंका
