![]()
बोकारो के गोमिया में ओरिका बारूद कंपनी की कॉलोनी में चोरी हुई। चोरों ने पेरोल ऑफिसर सुशील कुमार के बंद घर से चोरों ने 15 लाख रुपये के जेवर, नकदी और दूसरा सामान चुराया। सुशील कुमार गुरुवार शाम परिवार के साथ रामगढ़ गए थे। देर होने पर वे बहन के घर रुके। शुक्रवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फोन कर ताला टूटने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुशील कुमार घर पहुंचे। चोर पीछे की फेंसिंग तोड़कर घर में घुसे, चार अलमारियां तोड़ीं। वे पत्नी के सोने-चांदी के जेवर, एक लाख से ज्यादा नकदी, बेटे के 27 हजार रुपए और कुछ मेडल ले गए। आईएएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास जानकारी जुटाई। चोरी की कई एंगल से जांच जारी है, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है।
Source link
बोकारो में पेरोल ऑफिसर के घर 15 लाख की चोरी:बारूद कंपनी की कॉलोनी में घुसे चोर, बंद घर का ताला तोड़कर जेवर-कैश ले गए
