Headlines

निरसा विधायक अरूप चटर्जी खुद पहुंचे कोयला खदान:राजा कोलियरी में चल रहा था अवैध खनन, बिजली के तार और मशीनें जब्त की गईं




धनबाद के निरसा में ईसीएल राजा कोलियरी में अवैध कोयला खनन का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को माले विधायक अरूप चटर्जी को सूचना मिली कि उनके आवास के पास ही राजा कोलियरी खदान में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। सूचना मिलते ही विधायक अरूप चटर्जी अपनी टीम के साथ खुद खदान के अंदर उतर गए। उन्होंने देखा कि अंदर बिजली के मोटे तारों से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन लगाकर कोयला काटा जा रहा था। बाइक से कोयला बाहर लाया जा रहा था खदान में दर्जनों अवैध मुहाने बने हुए थे। इन मुहानों से मोटरसाइकिल पर कोयला लादकर बाहर ले जाया जा रहा था। विधायक ने तुरंत इसकी जानकारी सीआईएसएफ और ईसीएल प्रबंधन को दी। जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ और कोलियरी प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मिलकर बिजली के मोटे केबल, मोटर, कटर मशीन और कोयला काटने वाले गैता पकड़ा। सभी अवैध मुहानों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *