![]()
लुधियाना के चूहड़पुर रोड बड़ी हैबोवाल में एक महिला चोर घर में घुसी और घर में रखा पर्स चोरी करके भाग गई। घर की मालकिन ने जैसे ही चोर को भागते हुए देखा तो उसने पीछा करना शुरू कर दिया। गली में बबुछ दूरी पर जाकर मालकिन ने महिला को दबोच लिया और उसे पकड़कर वापस लाई। महिला ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे पर्स निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला ने गेट खुला देखा तो वह गेट के अंदर घुस गई। चालाकी दिखाते हुए उसने घर के बाहर अपनी चप्पलें उतारीं और बिना आवाज किए दबे पांव अंदर दाखिल हो गई। इसके बाद उसने वहां रखा एक पर्स उठाया और भागने की फिराक में बाहर निकली। मालकिन ने पीछा कर गली में पकड़ा मालकिन ने बताया कि जब चोर घर में घुसी तो वो घर के अंदर ही थी। चोर ने जैसे ही पर्स उठाया और बाहर निकलने लगी तो उसे पता चल गया। उसने बताया कि जैसे ही चोर घर से बाहर निकली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसके पीछे भागने लगी। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने चोर को दबोच लिया। मौके पर ही जब उसकी तलाशी ली गई,तो उसके पास से घर से चोरी किया गया पर्स बरामद हो गया। पति को बुलाया, महिला ने रोते हुए मांगी माफी इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भारत कपूर ने बताया कि महिला घर से पर्स लेकर भागी थी। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद घर वालों ने सख्ती दिखाई और आरोपी महिला के पति को तुरंत मौके पर बुलवाया। महिला का कबूलनामा: पकड़े जाने और पति के सामने आने के बाद महिला पूरी तरह से घबरा गई। उसने अपनी चोरी की बात को सबके सामने कबूल कर लिया। महिला ने हाथ जोड़कर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी और आगे से ऐसा न करने की बात कही।
Source link
लुधियाना में चोरी का वीडियो:खुला दरवाजा देख चप्पल उतारकर घर में घुसी महिला; मालकिन ने पीछा कर सड़क पर दबोचा
