Headlines

Muktsar Toddler Assault Case | Giddarbaha Railway Track Crime


गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भीड़। यहीं पर बच्ची के भर्ती कराया गया।

मुक्तसर में 3 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया गया, फिर उसे गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह जब राहगीरों ने उसे देखा तो समाजसेवी संस्था को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

.

इसके बाद समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने बच्ची को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है, जांच में उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप का आरोप बच्ची की मां के प्रेमी पर लगा है।

गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के में ट्रैक पर मिली बच्ची।

गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के में ट्रैक पर मिली बच्ची।

पति को छोड़कर चली गई थी पत्नी

बच्ची के पिता ने बताया कि उनके कुल 5 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी पत्नी 3 साल की इस छोटी बच्ची को अपने साथ लेकर मलोट चली गई थी।

इसके बाद से बच्ची मलोट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी। परिवार की ओर से बच्ची की तलाश की जा रही थी। अब बच्ची गिद्दड़बाहा में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में बदहवास हालत में मिली है। पिता ने इस पूरी घटना के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

झाड़ियों में पड़ी मिली बच्ची

समाजसेवी रायण सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक छोटी बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां बच्ची बेहद गंभीर हालत में मिली। उसकी हालत को देखते हुए बिना देरी किए उसे एंबुलेंस की मदद से गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

रायण सिंगला के अनुसार, बच्ची के मिलने की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में मलोट से गायब होने और बाद में गिद्दड़बाहा में रेलवे ट्रैक के पास मिलने को लेकर जांच की जा रही है।

एसएमओ डॉ. रश्मि चावला ने कहा कि डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा।

एसएमओ डॉ. रश्मि चावला ने कहा कि डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा।

शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान

गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल की एसएमओ (SMO) डॉ. रश्मि चावला ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल जांच के दौरान बच्ची के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

मोहाली में चाकू मारकर महिला की हत्या: घर में फर्श पर खून से लथपथ लाश मिली, पति पर भी हमले की कोशिश

मोहाली में घर में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *