Headlines

Fazilka Kheda Watan Punjab Diyan Torch Relay


फाजिल्का पहुंची खेड़ां वतन पंजाब दियां की मशाल।

पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-5) की मशाल मार्च मंगलवार को फाजिल्का में पहुंचने पर सहायक कमिश्नर हरबंस सिंह ने मशाल का भव्य स्वागत किया।

.

मशाल मार्च के स्वागत के लिए स्टेडियम में स्कूली विद्यार्थी भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने बैंड के साथ मशाल का स्वागत किया, जबकि इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर हरबंस सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए बेहतर मंच मिल रहा है।

मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेंगे

सहायक कमिश्नर ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत फाजिल्का जिले में ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील

उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से www.sports.punjab.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी फाजिल्का रुपिंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *