![]()
रीवा की मैदानी ग्राम पंचायत में गांधी जयंती पर ग्राम सभा को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने पंचायत समन्वयक अधिकारी (पीसीओ) पर शराब के नशे में पहुंचने और ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची। हंगामे के बीच जनपद पंचायत की सीईओ पूनम दुबे भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के मुताबिक, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा आयोजित होनी थी। इसके लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय पर सरपंच और सचिव के नहीं पहुंचने से आयोजन प्रभावित हुआ। इसी बीच पीसीओ के कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचने और ग्रामीणों से विवाद करने के आरोप लगे। इससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई और हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। हंगामे के बीच जनपद सीईओ पूनम दुबे के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांधी जयंती पर ग्राम सभा के आयोजन को लेकर हुए इस विवाद के बाद पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पीसीओ के नशे में होने और अभद्रता करने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Source link
रीवा में ग्राम सभा को लेकर हंगामा:नशे में पहुंचे पीसीओ पर अभद्रता के आरोप; हंगामे की बीच पहुंची जनपद सीईओ
