Headlines

घर पहुंचा ही था मालिक, फोन आया-गोदाम में आग लग-गई:गोदाम से उठीं ऊंची लपटें, धुएं का गुबार दूर तक दिखा, 20 लाख का नुकसान हुआ




अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के स्टीफन चौराहे पर शुक्रवार शाम कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम मालिक रवि दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि करीब 5 से 7 मिनट बाद उसे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वह परिवार के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। सूचना पर दो दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखा करीब 18 से 20 लाख रुपए का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सबसे पहले देखें आग की तस्वीरें…..
दीवाली सीजन के लिए जमा किया था माल पार्षद हामिद खान ने बताया कि गोदाम मालिक रवि ने दीवाली सीजन को देखते हुए गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ के साथ सामान स्टॉक कर रखा था। शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे वह गोदाम बंद कर घर के लिए निकला था। घर पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस गोदाम पहुंचा, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। पुलिस-दमकल को किया सूचित स्थानीय वार्ड पार्षद हामिद खान चीता ने बताया कि उन्हें टेलीफोन के जरिए स्टीफन चौराहे स्थित रवि के कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल कृष्णगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। दमकल और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गोदाम में प्लास्टिक और कबाड़ का सामान होने से आग तेजी से फैलती गई और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और इसे आसपास की दुकानों व रिहायशी क्षेत्र तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *