- Hindi News
- Sports
- Indian Hockey Umpire Gurinder Singh Sangha Asian Games Controversy
नागोया18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एशियन गेम्स फेडरेशन मामले की जांच करेगी।
एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। मलेशिया की एक महिला हॉकी अधिकारी की शिकायत के बाद उन्हें जापान से भारत वापस भेज दिया गया। उन्हें हॉकी फेडरेशन ने गेम्स के लिए अंपायर मैनेजर नियुक्त किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,अंपायर दो दिन पहले ही भारत लौट चुके हैं। मलेशियाई महिला अधिकारी ने उनके खिलाफ अनुचित तरीके से छूने और बिना सहमति शारीरिक संपर्क करने की शिकायत की थी। होटल स्टाफ की ओर से भी अलग शिकायत की गई है।
गुरिंदर के खिलाफ पहली बार इस तरह के आरोप नहीं लगे हैं। पिछले साल हॉकी इंडिया लीग के दौरान भी एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

गुरिंदर शिकायत के बाद 2 दिन पहले ही
महिला को गले लगाने की कोशिश की
एक सूत्र ने बताया कि खेल को लेकर बातचीत के दौरान सांघा ने महिला अधिकारी को कई बार गले लगाने की कोशिश की और उसे किस भी किया। घटना के बाद महिला अधिकारी ने मलेशियाई अंपायर मैनेजर से शिकायत की।
सांघा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने होटल स्टाफ को आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी।
एशियन हॉकी फेडरेशन की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) करता है। इसलिए हॉकी इंडिया आगे की कार्रवाई AHF की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद करेगा।
हॉकी इंडिया के अधिकारी ने कहा कि अगर AHF की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं तो अंपायर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2025 में भी महिला अंपायर ने शिकायत की थी अंपायर से जुड़ा यह पहला ऐसा मामला नहीं है। 2025 में हॉकी इंडिया लीग के रांची चरण के दौरान भी एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हॉकी इंडिया ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। अधिकारी के मुताबिक, समिति को आरोपों की पुष्टि करने वाला पर्याप्त सबूत नहीं मिला था।
IOA ने कहा- नियुक्ति AHF की जिम्मेदारी भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के एक अधिकारी ने कहा कि एशियन गेम्स में अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति हॉकी इंडिया या IOA नहीं करता। यह जिम्मेदारी AHF की है। इसलिए इस मामले में IOA और हॉकी इंडिया की सीधी भूमिका नहीं है। इसी साल भारतीय महिला हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को भी उत्पीड़न के आरोपों की शिकायत के बाद हॉकी इंडिया ने हटा दिया था।
————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। पूरी खबर पढ़ें…

