![]()
सोनीपत के बढ़ाखालसा मेमोरियल कॉम्प्लेक्स (बिस्वा मिल) में ग्रामीणों के लिए मुफ्त कानूनी सलाह शिविर लगा। ‘अमर बलिदानी कुशाल सिंह चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ ने इसका आयोजन किया। 50 गांवों के करीब 500 लोगों ने जमीन-जायदाद, नौकरी और बैंक से जुड़ी समस्याओं पर सलाह ली। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा के मार्गदर्शन में यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। वकीलों ने शिकायतें सुनीं और कानूनी जानकारी दी। परामर्श देने वाले वकीलों में अशोक खुब्बर, डॉ. किरण पाल सिंह, गीता रानी, हिमांशु चौहान, पूजा दहिया, आयुषी पंवार, सक्षम कौशिक, मुस्कान शर्मा और अमित साहनी शामिल थे। ओएसडी बढ़खालसा ने कहा, यह शिविर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की पहल है, जिससे न्याय व्यवस्था में ग्रामीणों का विश्वास बढ़ता है। शिविर में संपत्ति, नौकरी और बैंक-ऋण के अधिक मामले थे। ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की बात कही।
Source link
सोनीपत में 50 गांवों के लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह:जमीन-जायदाद, नौकरी और बैंक से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
