![]()
महात्मा गांधी जयंती पर गोहाना, कथूरा और मुड़लाना ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित हुईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत ये सभाएं हुईं। गोहाना की 35, कथूरा की 20 और मुड़लाना की 34 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इन सभाओं में जन योजना अभियान के तहत साल 2026-27 के लिए ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं बनाने पर बात हुई। गांव की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों पर चर्चा की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान को बढ़ावा देने और गांवों को कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को जनकल्याणकारी और सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई। विकसित ग्राम पंचायत योजना के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बाल विवाह मुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया और सामूहिक प्रयास की अपील की गई। जल संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, जल स्रोतों की स्वच्छता और जल निकासी जैसे मुद्दों पर भी समीक्षा और चर्चा हुई। ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से संबंधित सत्यापन, पात्र लाभार्थियों की पहचान एवं उनके डाटा के सत्यापन पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में ग्रामीण विकास से जुड़े प्रमुख बिंदुओं को भी ग्राम सभा के समक्ष रखा गया तथा संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल ने कहा कि ग्राम सभाएं ग्रामीण विकास में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ गांव की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के संबंध में उनके सुझाव भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास की योजनाएं तैयार करते समय स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। विशेष ग्राम सभाओं में महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक संसाधन सूचना सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई।
Source link
महात्मा गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित:गोहाना, कथूरा व मुड़लाना ब्लॉक में 2026-27 की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
