Headlines

कोरबा में साइबर चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक:मंत्री ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ, ठगी से बचने के उपाय बताए गए




छत्तीसगढ़ में साइबर जागृति अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को कोरबा नगर निगम सभागृह में “साइबर चौपाल” का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आम लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। OTP फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने पुलिस की सलाह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने OTP फ्रॉड, अनजान लिंक और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से OTP और बैंक की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। मंत्री लखन लाल देवांगन ने उपस्थित जनसमुदाय को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। 15 अगस्त से चल रहे इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतों में जागरूकता फैलाई जा रही है। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *