Headlines

मोगा में युद्ध नशा विरुद्ध अभियान:पुलिस ने चेकिंग में 6 आरोपियों को पकड़ा, 87 ग्राम हेरोइन व 413 नशीली गोलियां बरामद




मोगा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 87 ग्राम हेरोइन और 413 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। कहां कहां से क्या क्या पकड़े निहाल सिंह वाला: थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव नंगल निवासी अरमान सिंह और हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 70 ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। बाघापुराना पुलिस: दूसरी कार्रवाई में थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव घोलिया कलां के पास घेराबंदी कर गांव समाधभाई के रहने वाले गुरदीप सिंह उर्फ दीपा को काबू किया। आरोपी के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। धर्मकोट और अजीतवाल :थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव नसीरपुर जानियां निवासी जगजीत दास उर्फ डॉक्टर और गांव नूरपुर हकीमां निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7 ग्राम हेरोइन और 115 नशीली गोलियां मिलीं। वहीं, थाना अजीतवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मुदकी (फिरोजपुर) के निवासी साहब सिंह को 98 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशीले पदार्थों की इस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों का भी पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *